मंगलवार, 29 नवंबर 2011

वसंत के रंग


वसंत के रंग

वसंत में
लताओं 
पेड़ - पौधों के पास
कितने रंग हैं !
उधर उस नै नवेली के
पास भी कितने रंग हैं 
उसका परिधान सुर्ख है
आभूषण सुनहरी 
गौरवर्ण 
काले केश 
मेहँदी रंगे हाथ 
और उसकी आँखों में तैरते 
सपनों के रंगों का तो 
कहना ही क्या ..